29jjrp23- झज्जर। श्री प्राचीन रामलीला कमेटी के मैदान सुग्रीव-बाली युद्ध का मंचन। स्रोत- आयोजक
झज्जर। बहादुरगढ़ रोड स्थित श्री प्राचीन रामलीला कमेटी के मैदान में सोमवार को बाली-सुग्रीव का घमासान युद्ध हुआ। इससे दर्शकों में उत्साह बना रहा। बाली का वध करने के बाद श्रीराम ने सीताजी की तलाश के लिए सुग्रीव से मदद मांगी। वहीं शहर के भगत सिंह चौक स्थित श्री विकास रामलीला क्लब में सीता हरण का मंचन किया गया। इसमें लक्ष्मण की तरफ से शूर्पणखा की नाक काटे जाने पर वह अपने भाई रावण के पास जाती है और अपना प्रतिशोध लेने की बात कहती है। इसके बाद रावण मारीच की मदद से सीताजी का हरण कर लेता है। राम और लक्ष्मण वन में सीता को ढूंढने का प्रयास करते हैं। वहीं रावण व जटायु में युद्ध का मंचन होता है, जिसमें रावण जटायु का पंख काट देते हैं।