-फोटो 55 : नशा के विरुद्ध रैली निकालते विद्यार्थी। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। छारा के चौधरी हरद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर व स्लोगन के साथ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सविता पुनिया के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति सेल के प्रभारी मोहित द्वारा किया गया। रैली में विद्यार्थियों ने नशा विरोधी संदेशों वाले पोस्टर और नारों के माध्यम से नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों को उजागर किया। इस मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक देवेंद्र, डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. रेखा, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. ललिता, ज्योति, मंजू मलिक, गोविंद उपस्थित रहे।