फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: समस्याओं को लेकर अधिकारियों से मिला प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
24jjrp01- अ​धिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखते सेवानिवृत्त व वरिष्ठ नागरिक। स्रोत-संघ - फोटो : samvad
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की टीम ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों और वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं उठाई। टीम खंड प्रधान रमेश जाखड़ के नेतृत्व में मंगलवार को जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ नवीन और एएफएसओ अमरजीत सिंह से मिली। एसडीओ पब्लिक हेल्थ नवीन ने कहा कि उपभोक्ताओं को बिल भरने के लिए बाहर खड़े होने की समस्या का हल करने, विभागीय समस्या सुनने व ऑनलाइन बिल के भुगतान में आने वाली समस्याओं के लिए सहयोग शिविर लगाने सहित सभी संगठन की मांगों के लिए विभाग प्रयासरत हैं। एएफएसओ ने कहा कि गैस की ज्यादा दिक्कत नहीं है। उपभोक्ताओं ने शायद एक काल्पनिक भय पैदा कर लिया है। बैठक में खंड प्रधान रमेश जाखड़, विष्णु जांगड़ा जिला कोषाध्यक्ष, दिलीप रावत कोषाध्यक्ष, मैकेनिकल-41 के चेयरमैन जयपाल गुढ़ा व वरिष्ठ कर्मचारी नेता राजेंद्र जुलाना शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें