कलानौर। उपमंडल नागरिक अस्पताल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत आशा वर्कर्स की इंटरनल असेसमेंट परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में आशा वर्कर्स का ओआरएस घोल तैयार करने, शिशु का वजन लेने तथा माता और शिशु की जांच से पहले हाथ धोने की सही विधि के आधार पर मूल्यांकन किया गया। इस दौरान जसवीर रंगा ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संदेश दिया। डॉ. संजीव कुमार मलिक ने कहा कि शिक्षित बेटी दो परिवारों को आगे बढ़ाती है, इसलिए बेटा-बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. सलोनी ने परिवार नियोजन के साधनों की जानकारी भी दी। संवाद