27jjrp30- दुजाना मार्ग पर स्थित निराचा धाम मंदिर में मेले में खरीददारी करते लोग। संवाद
- फोटो : बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए छात्र-छात्राएं। स्रोत : विवि
बेरी। दुजाना मार्ग पर स्थित निराचा धाम मंदिर में बाबा भगवान दास व घाघंसर मंदिर में हर वर्ष की भांति विशाल भंडारे व हवन का आयोजन किया गया। बाबा भगवान दास निराचा धाम पर सुबह पंडित जयप्रकाश वत्स ने मंत्रोच्चराण के साथ हवन यज्ञ संपन्न करवाया। विशाल भंडारे में साधुओं का मेला भी लगता है। निराचा धाम में श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। निराचा धाम पर कुश्ती दंगल का आयोजन भी करवाया गया। इसमें नामचीन पहलवानों ने दमखम दिखाया। भंडारे में आसपास दर्जनों गांवों के श्रद्धालु भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हैं।