फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हादसे में जान गंवाने वाले एसपीओ के परिवारजनों को सौंपा 50 लाख का चेक

Fri, 20 Oct 2023 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। सड़क दुर्घटना में एसपीओ राजेश कुमार निवासी गांव एमपी माजरा की मौत हो गई थी। उनके आश्रित परिजनों को एसपी डॉ. अर्पित जैन ने 50 लाख रुपये का चेक सौंपा है। वीरवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मृतक एसपीओ राजेश कुमार की पत्नी मीना को 45 लाख रुपये और मृतक के पिता उमेद सिंह को 5 लाख रुपये का चेक एसपी ने सौंपा। इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय झज्जर अनिल कुमार, कल्याण निरीक्षक धर्मवीर सिंह, एचडीएफसी बैंक मातनहेल शाखा के प्रबंधक मनवीर सिंह व अन्य मौजूद रहे। हरियाणा पुलिस अधिनियम के तहत उपरोक्त चैक डीजीपी हरियाणा शत्रुजीत कपूर द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशानुसार पुलिस कर्मचारियों एवं अधिकारियों की जोखिम भरी ड्यूटी व पुलिस बल में तैनात प्रत्येक कर्मचारी के वेलफेयर के मद्देनजर एचडीएफसी बैंक में खुलवाए गए सैलरी अकाउंट के नियमों के तहत बीमा राशि के रूप में सौंपा गया है। विभागीय नियमों के अनुसार मृतक एसपीओ के परिजनों को आर्थिक सहायता सहित अन्य लाभ उपलब्ध कराए जा चुके हैं। गौरतलब है कि 14 जुलाई 2023 को गश्त ड्यूटी के दौरान मातनहेल छुछकवास रोड पर हुई एक सड़क दुर्घटना में पुलिस चौकी मातनहेल में तैनात एसपीओ राजेश कुमार की मौत हो गई थी। उपरोक्त सड़क दुर्घटना के संबंध में थाना साल्हावास में 14 जुलाई को मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें