झज्जर। गर्मी बढ़ने के साथ ही बीमारियां भी बढ़ रही हैं। स्वास्थ्य विभाग को मलेरिया का एक केस मिला है। मरीज की हालत पहले से ठीक है। झज्जर के नजदीकी गांव में यह केस मिला है। मलेरिया का केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। आसपास फॉगिंग के अलावा अन्य की भी जांच की गई है। यहां बता दें कि मलेरिया के पिछले साल पांच केस आए थे और इस बार अब पहला केस आ चुका है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. तीर्थ बागड़ी ने बताया कि अब तक मलेरिया का एक केस सामने आया है। संवाद