फोटो-51: बहादुरगढ़ में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित करतीं नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज
बहादुरगढ़। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी की अध्यक्षता में रविवार को हरी गार्डन में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने कहा कि केंद्रीय बजट आमजन, महिलाओं, गरीबों और मध्यम वर्ग को सशक्त करने वाला है। विधानसभा प्रभारी भाजपा नेता दिनेश कौशिक व भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोमवती जाखड़ ने कहा कि बजट में महिलाओं के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि मोदी सरकार का यह बजट समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ी महिला तक विकास पहुंचाने वाला है।