फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नए बसस्टैंड के लिए पौने तीन करोड़ रुपये का बजट मंजूर

Fri, 05 Jul 2024 06:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। प्रदेश में भाजपा सरकार के पहले कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा की गई नए बस अड्डे के निर्माण की घोषणा के बाद अब मुख्यमंत्री नायब सैनी की सरकार में भवन निर्माण के लिए बजट को मंजूरी मिली है। यहां 278.92 लाख रुपये की लागत से भवन बनेगा, इसके बजट के मंजूर होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। आसपास के गांवों में नई आशा जग गई है। लोगों को उम्मीद है कि अब बसस्टैंड के तौर पर यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


यह है अभी की परेशानी
बसस्टैंड परिसर में मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। यात्रियों के लिए न तो शैड बनाया गया है और न ही उन्हें बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधा मिल पाती हैं। परिसर में बस तक नहीं पहुंचती और यात्रियों को सड़कों पर बसों का इंतजार करना पड़ता है। सर्दी-गर्मी और बारिश के दिनों में यात्रियों को अधिक परेशानी होती है।


होती रहीं हैं घोषणाएं
2012 में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के कार्यकाल में बसस्टैंड निर्माण काे मंजूरी मिली। कई बार दावे किए गए, लेकिन काम शुरू नहीं हो सका। 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बादली के बस स्टैंड परिसर में इसके भवन निर्माण की घोषणा की गई। इसके बाद करीब 5 साल बीत गए, कोई नई ईंट तक नहीं लग सकी। लोकसभा 2024 के चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सैनी बादली पहुंचे तो सबसे पहले बसस्टैंड की मांग दोहराई गई, जिस पर सीएम सैनी ने जल्द ही काम शुरू करवाना का वादा किया।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने बसस्टैंड भवन निर्माण की घोषणा की थी। कुछ खामियों को दूर कर अब बजट को मंजूरी मिली है। बजट मंजूरी और निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी से बातचीत की गई। जरूरत के अनुसार बजट मंजूरी के बाद अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

- ओमप्रकाश धनखड़, राष्ट्रीय सचिव भाजपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें