-फोटो 87 : दहकोरा गांव के शिव मंदिर में हवन में आहुति देते ग्रामीण। स्रोत समिति
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव दहकोरा के शिव मंदिर में गणतंत्र दिवस पर यज्ञ करके पंछी बसेरा का उद्घाटन किया गया। यजमान जयप्रकाश व उनकी धर्म पत्नी रहीं। यज्ञ का संचालन महाराज सत्यदेव चैतन्य ने किया। पंछी बसेरा बलवान सिंह पूर्व सरपंच गुभाना ने अपने दामाद स्वराज व पुत्री गीता की याद में अपने दोहते राहुल के नाम से 8 लाख रुपये की लागत से बनवाया है। मौके पर महाराज सत्यदेव, मंगलीराम, मलहेराम, मन्दिर प्रधान विजयराज, पूर्व सरपंच आजाद, राजपाल चेयरमैन, आर्य गौरव आदि मौजूद रहे।