कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जिले ने उल्लेखनीय कार्य करते हुए कोरोनारोधी वैक्सीन का 10 लाख से अधिक डोज का आंकड़ा पार कर लिया है। उप सिविल सर्जन डॉ. संजीव मलिक ने कि जिला में अब तक अब तक 10,03,466 लोगों का कोरोना टीकाकरण किया जा चुका है। जिले में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण अभियान आरंभ हुआ था। इस अभियान के तहत जिले के 18 वर्ष से अधिक की आयु के सभी लोगों का कोरोना टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में अब तक 6,90,923 लोगों को पहली डोज व 3,12,543 दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। जिले की आबादी को देखते हुए अब करीब 94 प्रतिशत वयस्कों पहली व 42 प्रतिशत आबादी को दोनों डोज लग चुकी है।