फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ों में आग लगने के मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी नहीं पहुंचे फायर कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रोड पर ओमेक्स के निकट वीरवार को पेड़ों में आग लग गई। आग लगने की सूचना एक राहगीर द्वारा फायर ब्रिगेड कार्यालय को दी गई। साथ ही यह मैसेज सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया। इसके बावजूद आग बुझाने के लिए फायर कर्मचारी नहीं पहुंचे। इससे पर्यावरण प्रेमियों मेें फायर ब्रिगेड के प्रति रोष है। वीरवार की दोपहर जैसे ही पेड़ों में आग लगी। तुरंत ही यह मैसेज सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हो गया। ग्रुप के कई सदस्यों द्वारा भी 101 नंबर पर फोन करके इसकी सूचना फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को दी गई, लेकिन काफी देर तक भी कर्मचारी यहां नहीं पहुंचे और देखते ही देखते पेड़ आग की भेंट चढ़ गए। हैलो बहादुरगढ़ ग्रुप के एक सदस्य की ओर से बार-बार यह जानकारी दी गई कि अभी तक फायर की गाड़ी आग बुझाने के लिए यहां नहीं पहुंची है। ग्रुप सदस्य नरेंद्र धनखड़ के मुताबिक उन्होंने 101 नंबर पर बार-बार कॉल कर आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। इसी तरह एक अन्य सदस्य रमेश राठी ने ग्रुप में लिखा कि फायर ब्रिगेड एक ऐसी संस्था है, जिसको आपातकालीन सुविधा के नाम से जाना जाता है, वो बिना नकेल दौड़ रही है, कोई संभालने वाला ही नहीं है यह संस्था मनमर्जी से चलती है। इस बारे में फायर स्टेशन के अधिकारी टीआर पालीवाल ने बताया कि आग लगने की सूचना जैसे ही फायर ब्रिगेड को मिली, उसी समय दो गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए भेजी गई हैं। कई बार गाड़ियां जाम में फंस जाती है जिसकी वजह से पहुंचने में देरी हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें