फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो भाजपा की बी टीम, गोदी में बैठने को तैयार: किरण चौघरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। इनेलो और जजपा दोनों भाजपा की बी टीम हैं। एक चुनाव से पहले भाजपा की गोदी में बैठने को तैयार है, तो दूसरी बाद में उसके दरवाजे पर खड़ी नजर आएगी। यह बात हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने बाढड़ा की जांगडा धर्मशाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कही। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने लोकसभा चुनाव में जनता से ढेरों वायदे किये थे पर वे किसी पर खरे नहीं उतरे। आज उनसे हिसाब मांगने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जहां लोगों को बांटकर राज करना चाहती है वहीं कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो 36 बिरादरी को साथ लेकर चलती है। जब भी जनता ने सेवा का मौका दिया तब हर तबके के कल्याण के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि झूठ और लूट की राजनीति करने वालों को सबक सिखाना है। इस लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए डटकर काम करना है। सरकार पर निशाना साधकर किरण ने कहा कि कांग्रेस राज में जहां बुजुर्गों को खाट पर पेंशन मिलती थी वहीं आज बीमार बुजुर्गों को खाट पर बैंक ले जाना पड़ रहा है। उन्होंने नए राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी के भूमि अधिग्रहण को लेकर रामनगर के पास किसानों के चल रहे धरने के समर्थन कर कहा कि सरकार औने पौने दामों में किसानों की जमीन हड़पना चाहती है जिसे किसी कीमत पर सहन किया जाएगा। सरसों की खरीद का मुद्दा उठाते हुए किरण चौधरी ने कहा कि पिछले साल की भांति इस बार भी सरकार ने सरसों की खरीद में कई तरह की शर्तें थोप दी हैं जो नाजायज होने के साथ किसान वर्ग के साथ धोखा है। किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक राजू मान ने कहा कि सरकार बिना शर्त पर किसान की फसल का एक-एक दाना निर्धारित समर्थन मूल्य पर खरीदे। इस अवसर पर जिला पार्षद राजबाला श्योराण, ओमप्रकाश, विजय खोरड़ा, मोतीराम जांगडा, रामचंद्र उमरवास, निरंजनलाल, जयदीप, राव रामसिंह, सत्यवान काकड़ोली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें