लोस चुनाव के लिए आवेदन लेगी इनेेलो की सात सदस्यीय कमेटी
झज्जर। इनेलो राज्य कार्यकारिणी की बैठक में शनिवार को लोकसभा और विधानसभा चुनाव की रणनीति के बारे में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है जो सभी क्षेत्रों का दौरा करेंगे और लोकसभा चुनावों के लिए योग्य उम्मीदवार की पहचान करेंगे। सात सदस्यीय समिति में डॉ. एमएस मलिक (पूर्व डीजीपी), पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, विधायक रणबीर गंगवा, विधायक जाकिर हुसैन, पूर्व विधायक रेखा राणा और बलदेव बाल्मीकि को शामिल किया गया है। इनेलो के जो भी सदस्य लोकसभा चुनावों के प्रत्याशी बनने के इच्छुक हैं वे इस सात सदस्यीय समिति को अपनी योग्यताओं सहित ब्योरे का आवेदन देंगे। लोकसभा का प्रत्याशी उन्हीं में से किसी एक को चुना जाएगा।