अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। वार्ड-14 के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-9ए के कम्यूनिटी सेंटर की सुध ली गई है। अब इसके सुंदरीकरण पर 25 लाख खर्च की जाएगी। बुधवार को इसका शिलान्यास वार्ड के बुजुर्गों ने पार्षद जसबीर सैनी की मौजूदगी में किया। पार्षद जसबीर सैनी ने बताया कि सेक्टर-9ए का कम्यूनिटी सेंटर वार्ड के लोगों के लिए बहुत जरूरी है। जो लोग महंगी वाटिका में कार्यक्रम नहीं कर सकते, वे सेक्टर -9ए के कम्यूनिटी सेंटर में कार्यक्रम करते हैं। इसलिए नगर परिषद द्वारा इसके सुंदरीकरण का टेंडर लगाया गया है। पार्षद ने वार्ड के सभी लोगों से आग्रह किया कि वे इसी तरह विकास कार्यों में सहयोग करते रहे। सेक्टर में कोई समस्या नहीं छोड़ी जाएगी, सभी को समाप्त किया जाएगा। शिलान्यास के दौरान वार्ड के बुजुर्गों ने कहा कि इस सेक्टर को बसे काफी साल हो चुके हैं लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं था। जसबीर सैनी के पार्षद बनने के बाद यहां पर विकास कार्य लगातार हो रहे हैं। सेक्टर के सभी पार्कों को सुंदरीकरण हो रहा है। इस मौके पर सूबे सिंह सैनी, रण सिंह, सुभाष, एनएस कपूर, ज्ञान सिंह, पवन शर्मा, बदलूराम, एमपी रोहिल्ला, सुमित कुमार, हरीश बत्रा, आकाश, टेकचंद, आरके सुनामी, मुकेश बंसल, मंजीत कुमार, रवि कुमार, कपिल, देवेंद्र, गौरव, तरुण, ललित, राजेश मौजूद रहे।