झज्जर। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सत्यदेव मलिक ने बताया कि खेल विभाग द्वारा जिला व राज्य स्तरीय प्रथम खेल महाकुंभ 2017 में प्रथम/द्वितीय/तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले तथा जिन खिलाड़ियों को उक्त खेल महाकुंभ की इनाम राशि प्राप्त नहीं हुई हैं, उन खिलाड़ियों को खेल विभाग के द्वारा इनाम राशि नकद दी जाएगी। जिला झज्जर के जिला व राज्य स्तरीय प्रथम खेल महाकुंभ के विजेता खिलाड़ियों को यह राशि जहांआरा बाग स्टेडियम, झज्जर में 27 व 28 फरवरी को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक वितरित की जाएगी। खिलाडियों को इनाम राशि प्राप्त करते समय आधार कार्ड व उसकी प्रति तथा खेल महाकुंभ 2017 का खेल प्रमाण पत्र व उसकी छाया प्रति साथ लेकर आना अनिवार्य है।