फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल के साथ कुशल भारत का निर्माण : शिखा

विज्ञापन
विज्ञापन
कअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गुढ़ा का वार्षिकोत्सव एवं दीक्षांत समारोह का सोमवार को आयोजन हुआ। मारुति सुजुकी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सीईओ जिला परिषद शिखा ने भागीदारी की। दीक्षांत समारोह के अवसर पर संस्थान में कौशल विकास प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ने रिबन काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। शिखा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में कौशल विकास परियोजना का शुभारंभ किया था ताकि देश के नागरिक कौशल अपनाकर कुशल भारत का निर्माण कर सके। आईटीआई गुढ़ा ने युवाओं के कौशल विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं के प्रोजेक्ट की भी सराहना की। मारुति सुजुकी से सीनियर एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश उप्पल ने भी संस्थान में युवाओं के कौशल विकास के लिए संसाधनों में बढ़ोतरी का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य जीतपाल ने संस्थान के विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। वहीं कार्यक्रम में अनुदेशक सुखदेव, मंदीप, रेनू देवी, सुमन छात्रा दीपा व प्रमिला को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आईटीआई बहादुरगढ़ के प्रधानाचार्य सत्यभूषण, मातनहेल के प्रधानाचार्य अनिल दलाल व प्रमिल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें