फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल लाइन टूटने पर बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बाढड़ा। गांव काकड़ोली में अनुसूचित बस्ती में पेयजल लाइन पिछले दो माह से टूटी हुई हैं जिससे दूषित पानी मिलकर घरों में सप्लाई हो रहा है। ग्रामीणों में जनस्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष बना हुआ हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बस्ती में जाने वाली पेयजल लाइन दो माह से जगह -जगह से टूटी हुई है। ग्रामीण सोमवीर, देवीलाल नंबरदार, बेगराज, जितेंद्र, सरपंच अजीत, मंजीत, अत्तर सिंह आदि ने बताया कि पेयजल की लाइन टूटने से दूषित पानी घरों में पहुंच रहा हैं। इसे लेकर कई बार ग्रामीण जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है जिसके कारण लोगों में विभाग व प्रशासन के प्रति रोष बना हुआ हैं। ग्रामीणों ने बताया कि लाइन टूटने पर पीने का पानी दूर-दराज के क्षेत्र से लाना पड़ रहा हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जल्द ही विभाग ने पेयजल की समस्या का समाधान नहीं किया तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें