फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बोस फेम सपना चौधरी ने स्टेज पर मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव जाखौदा के नजदीक गोधन सेवा समिति की ओर से आयोजित पांच दिवसीय गोमाता सेवा संकल्प एवं यज्ञ समारोह में वीरवार को गोभक्तों की खूब भीड़ उमड़ी और उन्होंने गोमाता की सेवा व नवनिर्मित गो एवं वन्य उपचार केंद्र के लिए दिल खोलकर दान दिया। इस दौरान लोगों के मनोरंजन के लिए रागनी कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया था। यही नहीं बिग बोस फेम एवं डांसर सपना चौधरी ने भी कार्यक्रम में गोमाता पर आधारित भजन सुनाए तो वहीं देशभक्ति के गीतों से भी लोगों को ओतप्रोत किया। इसके बाद उन्होंने स्टेज पर धमाल मचाते हुए एक से बढ़कर एक गानों पर डांस कर खूब वाहवाही लूटी। सपना चौधरी को देखने के लिए लोग सुबह से ही बेसब्री से उनका आने का इंतजार करते रहे। करीब सवा तीन बजे जब उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर अपनी दस्तक दी तो लोगों में खूब उत्साह देखने को मिला। दर्शकों की डिमांड के अनुसार गानों पर उन्होंने स्टेज पर बेहतरीन डांस की प्रस्तुति दी। साथ में कलाकार पेप्सी शर्मा व साक्षी वर्मा के साथ भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। महिलाएं भी अपने बीच सपना को पाकर गदगद नजर आईं। छोटी बच्चियों ने भी कलाकार सपना के साथ गानों पर शानदार डांस किया। कार्यक्रम में किसी तरह की कोई अव्यवस्था न हो इसको लेकर समिति की ओर से पूरा ध्यान दिया गया था। लोगों की भीड़ कोई उत्पात न मचाए इसको लेकर पुलिस भी मौजूद रही। समिति की ओर से आयोजित इस पांच दिवसीय समारोह के दूसरे दिन गोभक्तों की खूब भीड़ उमड़ी। लोगों ने दिल खोलकर यहां दान दिया। कार्यक्रम के दौरान समिति से जुड़े अनेक पदाधिकारी, सदस्यों के अलावा दूर-दराज से आए हजारों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें