फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में दिया धरना, नारेबाजी कर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बिजली निगम सहित विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारी व भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों के समर्थन में धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता कर्मचारी महासंघ के ब्लॉक प्रधान सुखवीर ने की।
धरने को संबोधित करते हुए प्रधान सुखवीर ने कहा कि सरकार रोडवेज कर्मियों की मांगों को न मानकर हठधर्मिता अपना रही है ।वहीं कर्मचारियों पर एस्मा लगाकर प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मियों की मांग जनता के हक में है। भाकियू जिला प्रधान धर्मपाल बाढड़ा ने कहा कि सरकार रोडवेज कर्मियों की मांगों को न मानकर परिवहन विभाग का निजीकरण करना चाहती है। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन जिला प्रधान धर्मपाल बाढड़ा, प्रदीप बाढड़ा, सज्जन डांडमा, हरपाल भांडवा, चंदपाल, गिरधारी, सुनील, सोमवीर, राजपाल, हरीश, कृषग्ण, विजेंद्र, विजय, राजेश, सोनू, स्त्रत्त्दीपक, अजय, अनिल, अशोक, सत्यवान, कृष्ण कुमार व महेंद्र आदि मौजूद थे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें