बेरी। 27 सितबंर से 29 सितबंर तक राजकीय महाविद्यालय भूना में उच्चतर शिक्षा विभाग पंचकूला द्वारा आयोजित इंटर कॉलजिएट स्टेट बाक्सिंग टूर्नामेंट में डॉ. अजय जून सहायक प्रो. शारीरिक शिक्षा विभाग के नेतृत्व में राजकीय महाविद्यालय दुजाना के कर्ण व अंकित, बीए प्रथम सेमेस्टर टूर्नामेंट भाग लिया। कर्ण बीए प्रथम सेमेस्टर ने 69 किलोग्राम भार कैटेगरी में भाग लेकर क्वाटर फाइनल में अपनी जगह बनाई। अंकित बीए प्रथम सेमेस्टर ने 60 किलोग्राम भार कैटेगरी में भाग लेकर सिल्वर मेडल प्राप्त करके अपना और अपने महाविद्यालय का नाम रोशन किया। महाविद्यालय पहुंचने पर अंकित व कर्ण दोनों छात्रों का प्राचार्या नीलम श्योराण व सभी स्टॉफ सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत के साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 15 और 16 अक्तूबर को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक द्वारा आयोजित होने वाली बाक्सिंग प्रतियोगिता में अंकित व कर्ण दोनों विद्यार्थी राजकीय महाविद्यालय, दुजाना का प्रतिनिधित्व करेंगे।