झज्जर। खंड स्तरीय खेलों के दूसरे दिन भी दी हाइट स्कूल खुडन के खिलाड़ी छाए रहे। कुश्ती मुकाबलों में स्कूल के रिंकु ने 63 किलोग्राम, नीरज ने 50 किलोग्राम, मोनी ने 46 किलोग्राम व सूचित ने 42 किलोग्राम भारवर्ग में हिस्सा लेते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। 200 मीटर रेस में हिमांशु ने प्रथम, 200 मीटर दौड़ अंडर-17 में मनीष ने दूसरा, 800 मीटर दौड़ अंडर-19 में सुमित कुमार ने तृतीय, 5 हजार मीटर दौड़ में विकास सुलौधा ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट में अमन तीसरे व चक्का फैंक में नरेश तीसरे स्थान पर रहा। इसके अतिरिक्त बैडमिंटन अंडर-17 व 19 वर्ग में प्रथम स्थान तथा क्रिकेट के भी दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया। स्कूल की कबड्डी टीम ने विपक्षी टीम को टेक्निकल सुपरियरिटी के आधार पर हराकर फाइनल में प्रवेश किया।