फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन मार्केट में भंडारा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोल्डन मार्केट में भंडारा आज
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
12 मई शनिवार को गोल्डन मार्केट के तत्वाधान में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम गोल्डन मार्केट के निकट एमआईई मेट्रो स्टेशन के पास होगा। ये जानकारी कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट साहिल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद की चेयरपर्सन शीला राठी उपस्थित रहेंगी। इसके अलावा बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र राठी, नगर पार्षद कांता राजेश खत्री, ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल के निदेशक डॉॅ. मनीष शर्मा, उपमंडल विधिक सेवाएं समिति के सदस्य सत्येंद्र दहिया तथा जीवन ज्योति अस्पताल के मार्केटिंग मैनेजर आशीष भारद्वाज भी शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे अतिथियों द्वारा समरसता का संदेश देते हुए भंडारे का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें