एसपी का अग्रवाल सभा ने किया अभिनंदन
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
सामाजिक संस्था अग्रवाल सभा ने चरखी दादरी में नए पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभालने पर हिमांशु गर्ग का अभिनंदन और स्वागत किया है।
अग्रवाल सभा प्रधान बलराम गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर अग्रवाल सभा के सामाजिक कार्यों से अवगत कराकर लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था में प्रशासन के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। पार्षद रविंद्र गुप्ता ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में नगर अपराध मुक्त होकर निरंतर प्रगति करेगा। एसपी गर्ग ने कहा कि शहर में लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या हो तो उनको अवगत कराएं। जिले को पूर्णतया अपराध मुक्त करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सभा प्रधान बलराम गुप्ता, पार्षद रविंद्र गुप्ता, सभा प्रचार मंत्री मितेश काहनोरिया, नितिन गर्ग ने पुलिस अधीक्षक का अभिनंदन व स्वागत किया।