सुमन ने राजकीय स्कूल में फहराया तिरंगा
चरखी दादरी। गांव सांजरवास के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सबसे शिक्षित बेटी सुमन रानी ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण किया। इस दौरान छात्रा ने कहा कि हमें शहीदों से प्रेरणा लेनी चाहिए। आज उन्हीं की वजह से हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इस मौके पर सतीश शर्मा ने भी विचार रखे और स्वच्छ भारत अभियान के तहत बच्चों को साफ सफाई की शपथ भी दिलवाई। इस दौरान सरिता, अंजू, प्राचार्य राकेश भारद्वाज, मा कंवरपाल सिंह, हैडमास्टर रामकिशन, सरपंच प्रतिनिधि धर्मपाल, पंच ईश्वर शर्मा, कुलदीप, कालू, विकास, अजय चौहान, पप्पू नंबरदार, शिव नरेश नंबरदार और सुधीर आदि उपस्थित थे।