फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मोबाइल पर लिंक भेजकर महिला से 90 हजार ठगी

Thu, 22 Jun 2023 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। गांव वजीरपुर में एक महिला को मोबाइल पर लिंक भेजकर साइबर ठगों ने बैंक खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए हैं। महिला की शिकायत पर बेरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल तक आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव वजीरपुर निवासी महिला भारती ने बताया कि वह निजी कंपनी में काम करती है और 29 मार्च को पार्सल डिलीवरी से फोन आया कि आपकी अमेजॉन व फिलपकार्ट की आइडी होल्ड हो गई। जिसको चालू करने के लिए 2 रुपये भेज दो। महिला ने भेजे गए लिंक से 2 रुपये ट्रांसफर कर दिए। तीन दिन बाद महिला के खाते से ठगों ने 90 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से रुपये निकले के बाद ने महिला साइबर क्राइम पुलिस को सूचना दी। जांच अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि महिला के खाते से लिंक भेजकर खाते 90 हजार रुपये निकाले की शिकायत मिली है। महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस की तरफ से लोगों को जागरुक करने के अभियान भी चलाए जा रहे हैं और समय समय पर एडवाइजरी भी जारी की जा रही हैं। उसके बाद भी लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें