फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मॉल की लिफ्ट में 10 मिनट फंसे रहे 9 दर्शक

Fri, 19 May 2023 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के एक मॉल में फिल्म देखने गए नौ दर्शक 10 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। इस संबंध में वायरल हो रहा वीडियो शहर में चर्चा का विषय बना है। पीड़ितों का आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी सिनेमाघर हॉल के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-7 निवासी अविनाश गर्ग व ऋषभ ने बताया कि वह अपने कुछ दोस्तों के साथ एक मॉल में फिल्म देखने गए थे। उन्होंने पार्किंग में अपनी गाड़ी खड़ी की और लिफ्ट में चले गए। पहली बार लिफ्ट में जाते ही तकनीकी कारणों के चलते लिफ्ट बंद हो गई। जिसके बाद उन्होंने लिफ्ट का एसओएस बटन दबाया, लेकिन इसके बावजूद उनकी मदद करने कोई नहीं आया। काफी देर तक वे इस लिफ्ट में फंसे रहे। जैसे-तैसे लिफ्ट चली तो वे दूसरी लिफ्ट से मॉल के सिनेमा हॉल वाले तल जाने लगे। करीब 9 लोग लिफ्ट के अंदर मौजूद थे। अचानक लिफ्ट की लाइट चली गई। लिफ्ट में अंधेरा छा गया, जिससे युवा घबरा गए। उन्होंने मदद के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन काफी देर तक कोई भी उनकी मदद के लिए नहीं पहुंचा। बाद में युवाओं ने खुद ही लिफ्ट का दरवाजा चाबी की मदद से खोला और बाहर निकले सीढि़या चढ़कर जब युवक सिनेमा हॉल पहुंचे तो उन्होंने मैनेजर से इसकी शिकायत की, लेकिन उन्होंने गंभीरता नहीं दिखाई। पीड़ितों का कहना है कि मॉल में लिफ्टमैन एक भी नहीं है। इसे गंभीरता से लेकर उसकी तैनाती करनी चाहिए। ये हादसा यदि किसी बुजुर्ग या दिल के मरीज के साथ हो तो बड़ी घटना हो सकती है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता। इस संबंध में मॉल और सिनेमाघर के अधिकारियों से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया लेकिन नहीं हो सका है।
विज्ञापन


-फोटो 55 : लिफ्ट में फंसे युवक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें