फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: समाधान शिविर में आईं 9 शिकायतें

विज्ञापन
09jjrp11- बेरी लघु सचिवालय में लोगों की ​शिकायतें सुनती एसडीएम रेणुका नांदल। स्रोत-प्रचार विभाग
विज्ञापन
झज्जर। लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को आयोजित जिलास्तरीय समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 9 शिकायतें दर्ज की गईं। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने सभी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। वहीं बेरी स्थित लघु सचिवालय में एसडीएम रेणुका नांदल ने समस्याएं सुनते हुए समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने 19 मार्च से शुरू होने वाले बेरी नवरात्र मेले को लेकर जरूरी निर्देश दिए। एसडीएम ने संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि जो शिकायतें दोबारा खुली हैं, उनके कारणों की जांच की जाए और उनका त्वरित निपटान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें