फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 83 बेल जंपर आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस द्वारा विभिन्न आपराधिक मामलों में आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान लगातार जारी है। वांछित एवं बेल जंपर आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सतर्कता से कार्रवाई करते हुए बीते एक सप्ताह के दौरान विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित 83 आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा पकड़े गए अनेक आरोपी जघन्य किस्म के अपराधों में वांछित आरोपी थे। 14 फरवरी से शुरू हुई कार्रवाई के तहत 28 फरवरी तक झज्जर जिले में 18 उद्घोषित अपराधियों व 65 बेल जंपर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्त में आए वांछित आरोपियों में से कई लंबे समय से फरार चल रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें