फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कर युवा बढ़ाए लोकतंत्र की गरिमा : संजय जून

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। अपने मत का प्रयोग करें ताकि देश का लोकतंत्र मजबूत रहें। सभी मतदाताओं विशेषकर नौजवानों को मतदान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त संजय जून ने मंगलवार को जिलावासियों के लिए यह संदेश आम चुनाव 2019 के छठे चरण के तहत जिले में 12 मई को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने के लिए दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसएसपी अशोक कुमार के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रचार वाहन को लघु सचिवालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन जिला के सभी गांवों व शहर के वार्डों में पहुंचकर मतदाताओं को 12 मई को होने वाले मतदान में भागीदार बनने के लिए प्रेरित करेगा। संजय जून ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप (स्सिटेमैटिक वोटर एजुकेशन एंड इलेक्ट्रोल पार्टिसीपेशन) कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता से संबंधित गतिविधियों का आयोजन कराया जा रहा है। इसी सिलसिले में झज्जर जिला में विशेष प्रचार वाहन चलाया गया है। इस प्रचार वाहन के माध्यम से जिला के मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस वाहन के माध्यम से ब्रांड अबेंसडर पैरा ओलंपियन अमित सरोहा का भी मतदाताओं को जागरूक बनाने के लिए संदेश प्रसारित किया जाएगा। साथ ही सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा की प्रचार मंडली भी गांव-गांव जाकर मतदान के महत्व के बारे में मतदाताओं को जानकारी देगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने लघु सचिवालय सचिवालय से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए जिला के उन मतदाताओं को भी शुभकामनाएं दी जो आगामी 12 मई को पहली बार मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस अवसर पर सीटीएम अश्वनी कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सतीश कुमार, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार व बिजेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें