फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेक्टर जनित बिमारियों का बचाव ही प्रथम उपचार : संजय जून

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। उपायुक्त संजय जून ने मंगलवार को लघु सचिवालय में जिला स्तरीय मलेरिया वर्किंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बदलते मौसम में वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए बचाव ही प्रथम उपचार है। स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को अभी से ही वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के उपायों पर कार्य शुरू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दूषित जल व जलभराव के कारण डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया जैसी बीमारियां फैलने की ज्यादा आशंका बढ़ जाती है। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाने को कहा। जागरूकता वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम में अहम है। उपायुक्त ने कहा कि शहरी क्षेत्र में स्थानीय शहरी निकाय, पब्लिक हेल्थ, शहरी विकास सहित अन्य विभाग जिनके जलनिकासी नाले शहरी क्षेत्र में हैं संबंधित विभाग अपने-अपने एरिया में निरंतर सफाई कार्य करवाएं। ग्रामीण क्षेत्र में पंचायतीराज विभाग पंचायतों को इस कार्य के लिए जागरूक करे। बैठक में सीएमओ डॉ. रणदीप पुनिया ने बताया कि जिला में मलेरिया, डेंगू व अन्य वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम व उपचार के लिए विभाग की ओर से विस्तृत रूप से कार्यक्रम तैयार किया गया है। इस कार्य में अन्य विभागों से भी सहयोग लिया जाएगा। उपायुक्त ने बैठक में सभी संबंधित विभागों को वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइड लाइन का अनुकरण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें