फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली का न्योता देने के लिए गांवों का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। प्रदेश में आज चारों तरफ अव्यवस्था का बोलबाला है। हरियाणा की जनता आगामी विधानसभा चुनावों में वर्तमान सरकार को सत्ता से बाहर करेगी। यह बात इनेलो जिला प्रधान विजय और हलका अध्यक्ष महेंद्र शास्त्री ने गांव ढाणी फौगाट, पातुवास, महराणा, छिल्लर, मौड़ी, मकड़ाना, गोठड़ा, मंदौला, कलियाणा, चिड़िया, बलकरा, घसौला, खेड़ी सनवाल का दौरा कर ग्रामीणों को संबोधित करते कही। इस दौरान उन्होंने इनेलो की हांसी में एक मार्च को होने वाली रैली का न्योता भी दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक कर्नल रघुबीर छिल्लर, पूर्व विधायक रणबीर सिंह मंदोला, विनोद, पिंकी कोच, युवा हलका प्रधान कालू, संत कुमार, अनिल, भले पहलवान,वजीर, सरपंच सतवीर, पाल सिंह, अजीत, नवीन, सतवीर, तारीफ, सोनू अहलावत, मंगल, राजू ग्रेवाल, फूल सिंह, राजकुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें