नवोदय विद्यालय में छठी में आवेदन की तिथि 15 तक बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। छठी कक्षा में सत्र 2019 में प्रवेश परीक्षा के लिए आनॅलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 30 नवंबर से बढ़ाकर 15 दिसंबर, 2018 की गई है। ये जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय, कलोई के प्राचार्य राजरतन ने दी। उन्होंने बताया कि आनॅलाइन आवेदन फार्म संबंधित खंड के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय कलोई या ऑनलाइन 15 दिसंबर, 2018 तक भरे जा सकते हैं।