चरखी दादरी। कांग्रेस नेता और दादरी जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सुदीप सांगवान ने गांव बौंद कलां के जलभराव क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ पानी निकासी के लिए सरकार द्वारा किए प्रबंधों का जायजा लिया। ग्रामीणों ने सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर कर कहा कि सरकार ने अभी तक जल भराव वाले क्षेत्रों से पानी निकासी के लिए कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए हैं। जलभराव के कारण ग्रामीणों के घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। बहुत से घरों की तो दीवारों, छतों व फर्श में दरारें आ चुकी हैं। सुदीप सांगवान ने कहा कि जिन गांवों में जल भराव हुआ है उनमें काफी विकट समस्या बनी हुई है। लोगों अपने घर छोड़ने को मजबूर हैं और बहुत से परिवार तो घरों में पानी भरा होने के कारण गांवों की पुरानी जर्जर हालत में पडी हवेलियों और मकानों में शरणार्थियों का जीवन यापन करने को मजबूर हैं। इस मौके पर साधु सिंह परमार, राज सिंह परमार, बिट्टू परमार, राजेश नागर, महेंद्र सिंह, सुनील व राजेश आदि ग्रामीण उपस्थित थे।