कैंब्रिज स्कूल के तीन छात्रों ने किया नीट क्वालीफाई
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
दिल्ली रोड़ स्थित कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूूल भदाना के तीन छात्रों ने सोमवार को घोषित किए गए नीट नतीजे में क्वालीफाई किया है। नीट क्वालीफाई करने वालों में स्कूल के छात्र अश्विनी कोडान कबलाना, तन्नू कोडान कबलाना तथा रश्मि दुल्हेड़ा शामिल हैं। तीनों छात्रों ने स्कूल से प्राप्त कोचिंग के बल पर ही सफलता हासिल की है। स्कूल निदेशक धर्मेंद्र जून ने तीनों छात्रों को बधाई दी। निदेशक धर्मेंद्र जून ने कहा कि स्कूल स्टाफ छात्रों को बेहतर माहौल में शिक्षा देने का प्रयास करता है, जिसका नतीजा है कि सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट में शत-प्रतिशत परिणाम आने के बाद अब तीन छात्रों ने नीट क्वालीफाई किया है।