लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट सीएम आवास का घेराव करने करनाल रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी ददरी।
मांगों को लेकर प्राइवेट मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन दादरी के पदाधिकारियों और सदस्यों का एक दल प्रदेश व्यापी हड़ताल में शामिल होने और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने करनाल के लिए रवाना हुआ। इससे पहले स्थानीय रोज गार्डन के समीप एक बैठक भी आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान रामौतार ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मनमाने नियम थोपे जा रहे हैं, जो कि लैब संचालकों सहित गरीब मरीजों के हितों में भी नहीं है। अगर सरकार व विभाग के इन नियमों का मान लिया जाए तो आम आदमी का इलाज करवाना काफी मंहगा हो जाएगा। इसके साथ ही अन्य समस्याओं व मांगों पर चर्चा कर दल करनाल रवाना हो गया। इस दल में जसपाल सांगवान, अंकित यादव, सूरजभान, कृष्ण, अशोक यादव सहित नगर के अन्य लैब टेकिभननिशयन शामिल हुए।