कुलदीप शास्त्री राष्ट्रीय रत्न अवार्ड से सम्मानित
चरखी दादरी।
विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े गांव चांदवास निवासी कुलदीप शास्त्री को करनाल में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान राष्ट्रीय रत्न अवार्ड से नवाजा गया है। उन्हें ये सम्मान मिलने पर क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों ने खुशी जताई है। कुलदीप शास्त्री ने बताया कि करनाल में करनाल क्लब में सामाजिक संस्था प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति एवं एंटी करप्शन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में मिला है। उन्हें ये सम्मान पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता, संस्कृति संरक्षण, शिक्षा के प्रचार अभियान में योगदान करने पर दिया गया है।