चरखी दादरी (ब्यूरो)। रविवार को पेट्रोल 29 पैसे और डीजल 15 पैसे सस्ता मिलेगा। भिवानी पेट्रोल पंप एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अनिल कुमार धवन ने बताया कि नई दरें सभी पेट्रोल पंपों पर रविवार सुबह छह बजे से लागू होंगी। उन्होंने बताया कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम पर डीजल का रेट 54.34 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल का रेट 64.21 रुपये प्रति लीटर रहेगा। इसके अलावा इंडियन ऑयल के पेट्रोल का भाव 64.22 और डीजल का भाव 54.35 रुपये प्रति लीटर रहेगा। वहीं भारत पेट्रोलियम पर भी डीजल का रेट 54.33 व पेट्रोल का रेट 64.22 रुपये प्रति लीटर रहेगा।