बहादुरगढ़। थाना लाइनपार क्षेत्र के अंतर्गत पंचमुखी चौक स्थित एक कमरे का ताला तोड़कर चोर 80 हजार रुपये चोरी कर ले गए। शिकायत पर थाना लाइनपार पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में धर्मेंद्र कुमार निवासी गांव अहरनावा, थाना ललिया, जिला बलरामपुर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी पंचमुखी चौक ने बताया कि टीटू निवासी लाइनपार कमरे पर इकट्ठे रहते हैं। उनके साथ शिव शंकर भी रहता है। दोनों साथ में चिनाई का काम करते हैं। धर्मेंद्र ने बताया कि उनके 75 हजार और शिवशंकर के 5 हजार रुपये कमरे में बैग के अंदर रखे हुए थे। 26 अक्तूबर को वह और शिव शंकर कमरे का ताला लगाकर चिनाई का काम करने गए थे। शाम के समय करीब साढ़े 6 बजे वापस लौटे तो कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। इस पर उन्हें घर में चोरी का शक हुआ। चैक किया तो कमरे में रखा बैग गायब था। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।