फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पिस्तल के बल पर बैंक कर्मी से 78 हजार लूटे

Sat, 23 Dec 2023 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शुक्रवार शाम दहकोरा गांव से ग्रुप लोन की किस्त लेकर लुहारहेड़ी गांव की तरफ जा रहे एक बैंक कर्मचारी से तीन बाइक सवार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर 78 हजार रुपए लूट लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में चंदन सिंह निवासी गांव बवाण छिछाड, जिला अलमोडा व हाल निवासी सुभाष नगर, जिला झज्जर ने बताया कि वे उज्जीवन बैंक मेहराना में सीआरओ के पद पर कार्यरत हैं। वह शुक्रवार की सुबह बाइक से गांव दहकोरा गांव में ग्रुप लोन की किस्त के 77 हजार 714 रुपए लेकर लौट रहे थे। रुपये अपने बैग में डाल लिए और बैग में मेरा पर्स था। उसमें 3 एटीएम,केवाईसी मशीन आदि कागजात थे। वह दहकोरा से गांव लोहारहडी के लिए चले थे कि बाइक सवार तीन युवक सवार आए और अपनी बाइक उनकी बाइक के आगे लगाकर रोक लिया। एक युवक ने उन्हें बाइक समेत गिरा दिया।उन्होंने बैग छीनने का प्रयास किया। जब मैंने बचाव किया तो उसने मारपीट की। दूसरे युवक ने मेरे को पिस्तौल दिखाई और गोली मारने की धमकी देकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया और आरोपी बाइक पर फरार हो गए। आसौदा थाना पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें