फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय हो महाबीर तेरी जय हो रघुबीर तेरी से गूंजी धर्मनगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। बालाजी सेवा समिति द्वारा रामनवमी के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा निकाली। इस दौरान जय हो महाबीर तेरी जय हो रघुबीर तेरी के जयकारों से धर्मनगरी गूंजती रही। शोभायात्रा में तीन हनुमान आकर्षण का केंद्र रहे। यह शोभा यात्रा बेरी के इमली वाला हनुमान मंदिर से शुरू होकर घांघसर मंदिर, गोशाला मार्ग , शिव चौक, मेन बाजार, देवी मंदिर वाली गली, बस स्टैंड से होते हुए ईमली वाला हनुमान मंदिर में संपन्न हुई। शोभा यात्रा में 40 दिन का उपवास रखकर हनुमान का रूप धारण करते है। महिलाओं ने भगवान की शोभा यात्रा में भजन-कीर्तन किया। वहीं हनुमान के भक्तों ने महाबीर स्वामी के जयकारे लगाए और नाचकर खुशी मनाई। शोभा यात्रा में अनेक देवी-देवताओं की झांकियां भी निकाली गई। चली आ रही परंपरा के अनुसार हनुमान जयंती के दिन हनुमान का रूप धारण करने के लिए भक्त को कड़ी तपस्या से गुजरना पड़ता है। बता दें कि रामनवमी के दिन भक्त को हनुमान का रूप धारण करने के लिए 40 दिन तक व्रत करना, नंगे पैर रहना, मंदिर में जमीन पर सोना पड़ता है व ब्रह्मचर्य का पालन करना पड़ता है। मान्यता है कि जिस भक्त पर बजरंग बली की कृपा हो वही भक्त हनुमान का रूप धारण कर सकता है। इन व्रतों के दौरान भक्तों को कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ता है। बालाजी सेवा समिति के प्रधान प्रवीन जागंड़ा ने बताया कि हर वर्ष समस्त गांव वासियों के सहयोग से रामनवमी के पर्व पर शोभा यात्रा निकाली जाती है। रामनवमी के अवसर पर सुबह हवन यज्ञ भी करवाया गया। इसमें सैकड़ों भक्तों ने आहुति डाली भगवान की शोभा में आसपास के गांवों के हजारों भक्त पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लेते है। शोभा यात्रा में बेरी निवासी नितिन, बलवान शर्मा, बाघपुर निवासी सोनू ने हनुमान का रूप धारण किया वहीं शोभा यात्रा में हर्षित ने राम व यश ने लक्ष्मण का रूप धारण किया। इस मौके पर प्रवीन जांगड़ा, सोमबीर, राजबीर, मॉ. ऊमा शंकर, महाबीर रिटौली, बसंत राठी, चुन्नीलाल शर्मा, विनोद महाराज, गौरव धमीजा, राहुल जागड़ा, पवन कंसल, रिंकू जागड़ा, संजय सिंघल, आशीष, शमशेर बाघपुर, पुष्कर, रोहित धमीजा, अमित शर्मा, चरणजीत सलूजा, दीपक सोनी, रामनरायण, संजय निक्की सचदेवा आदि भक्त शोभा यात्रा में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें