अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। जिले के विभिन्न भागों में पाला जमने से ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम छह डिग्री दर्ज किया गया। सुबह के समय खेतों में पाला जमा मिला। शनिवार को मौसम में फिर बदलाव आया। अधिकतम तापमान एक डिग्री गिर गया तो न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ गया। अधिकतम तापमान कम होने पर ठंड बढ़ी है। न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया। दिन के समय धूप खिलने पर लोगों को ठंड से राहत जरूर मिल रही है। सुबह के समय कई भागों में पाला जमा देखा गया। खेतों में सरसों की फसल पर पाला जमने से सरसों की फसलें सुबह के समय मुरझाई अवस्था में होती हैैं किसानों का कहना है कि अगर लगातार ज्यादा मात्रा में पाला जमता है तो फसलों में नुकसान हो सकता है।