जिले की नहरों में पहुंचा 687 क्यूसेक पानी
चरखी दादरी।
जिले की नहरों में 687 क्यूसेक पानी पहुंच गया है। नहरी पानी पहुंचते ही शहर के मेन चंपापुरी जलघर में पानी डाले जाने का काम शुरू हो गया है। शहर के दूसरे रामनगर जलघर में बधवाना नहर से पानी डाला जाता है लेकिन इस नहर में पानी नहीं छोड़े जाने से समस्या बढ़ सकती है। बधवाना नहर का जीर्णोद्धार कार्य होने से इस नहर में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है।
सिंचाई विभाग प्रवक्ता आनंद कुमार ने बताया कि पानी की इस बार कोई कमी नहीं है। पानी की चोरी बिल्कुल नहीं हो रही है।