फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवकों को दिए फर्स्ट एड के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वयंसेवकों को दिए फर्स्ट एड के टिप्स
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां।
शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय बौंदकलां में एनएसएस शिविर के दौरान जिला रैडक्रॉस भिवानी की ओर छात्र-छात्राओं को फर्स्ट एड बारे प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कैंप में प्रवक्ता फर्स्ट एड व होम नर्सिंग ओमप्रकाश शर्मा ने महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को घायल व्यक्ति की मदद व उपचार संबंधी जानकारियां दीं। उन्होंने घायल को पट्टी बांधना, खून बंद करना व बनावटी श्वास देना आदि बचाव तरीकों से भी अवगत कराया। ट्रेनिंग कैंप में नवीन कुमारी प्रवक्ता समाज शास्त्र व एनएसएस प्रभारी यूनिट द्वितीय प्रभारी प्रदीप कुमार ने भी जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य राजबीर सिंह, डॉ. सुरेंद्र, विकास, अनीता शर्मा, डा. अर्चना कुमारी, महेश शर्मा, सोनू शर्मा, मंजीत, नवीन श्योराण सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें