फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस: जन स्वास्थ्य मंत्री ध्वजारोहण कर लेंगे पेरड की सलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस : जनस्वास्थ्य मंत्री ध्वजारोहण कर लेंगे पेरड की सलामी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थानीय बलिदान स्मारक स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं नव अक्षय ऊर्जा मंत्री डॉ. बनवारी लाल ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। इससे पहले वे रोज गार्डन में शहीद स्मारक पर पुष्पांजली अर्पित करेंगे। समारोह प्रात: 9.58 पर शुरू होगा। जिला उपायुक्त विजय कुमार सिदप्पा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राएं समारोह स्थल पर पीटी, डंबल व लेजियम शो के प्रदर्शन के माध्यम से नागरिकों को स्वस्थ जीवन का संदेश देंगे। सामरोह में भव्य मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन भी होगा। साथ ही विभिन्न विभागों और शिक्षण संस्थाओं द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व सामाजिक बुराइयों को मिटाने के संदेश के साथ झांकियां निकाली जाएंगी। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस पर दादरी के आर्दश पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा भारतीय संस्कृतिक और वंदे मातरम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चरखी दादरी की छात्राओं द्वारा विविधता में एकता का संदेश, ट्रस्ट ईन स्कूल के बच्चों द्वारा वंदे मातरम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चरखी की छात्राओं द्वारा हरियाणावी परंपरा व संस्कृति पर आधारित रागिनी, एसीआर स्कूल चरखी के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति एवं शहीदों को समर्पित, कलियाणा के गीताजंली स्कूल के बच्चों द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जेडीकेडीईएस स्कूल की छात्राओं द्वारा गिद्दा, झोझू कलां के एनआरजे कॉलेज/स्कूल द्वारा राजस्थानी घूमर नृत्य और सीबीएस मौडी के विद्यार्थियों द्वारा हरियाणावी संस्कृति पर अरधारित मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें