अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
कोर्ट कांपलेक्स परिसर में शनिवार को नंबरदार एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता निवर्तमान प्रधान नंबरदार यादराम शास्त्री ने की। उन्होंने बताया कि वे काफी वृद्ध हो चुके है शारीरिक रूप से इस पद का कार्य अब वे नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा वे नंबरदारों की आपसी गुटबाजी के कारण भी वे इस पद पर कार्य करने में काफी परेशानियां महसूस कर रहे हैं। इन कारणों से वे अपने पद से त्याग पत्र दे रहे है। उन्होंने कार्यकारिणी भंग करने के बाद बताया कि आगामी कार्रवाई के लिए छह नवंबर को बैठक रेस्ट हाउस में सुबह साढ़े दस बजे आयोजित होगी। इसमें जिले के नए प्रधान का चुनाव किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बताया कि नंबरदारों का बकाया दस माह का वेतन भी जारी हो चुका है। उन्होंने क्षेत्र के सभी नंबरदारों को आगामी दह नवंबर को रेस्ट हाउस में होने वाली बैठक में हिस्सा लेकर प्रधान पद की चुनाव प्रक्रिया में शामिल हो। बैठक में नंबरदार जितेंद्र पैंतावास, रतन सिंह भागवी, प्रताप सिंह मानकावास, ईश्वर चरखी, सुखबीर मोरवाला सहित अन्य नंबरदार एसोसिएशन सदस्य उपस्थित थे।