फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिनलाडू में अपने मुक्कों का दम दिखाएगा अक्षय

विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु में अपने मुक्कों का दम दिखाएगा अक्षय
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव बिगोवा स्थित बीएसवीएन स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र अक्षय कुमार का चयन तमिलनाडु में होने वाले नेशनल जूनियर बाक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। बॉक्सर अक्षय 28 से 31 अक्तूबर तक तमिलनाडु में होने वाली 46वीं नेशनल जूनियर बाक्सिंग चैंपियनशिप में अपना दम दिखाएगा। छात्र की इस उपलब्धि पर बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र काद्यान ने अक्षय को बधाई दी है। उन्होंने कोच संजय सहरावत के मार्गदर्शन को भी सराहा। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक समिति से सतेंद्र जाखड़, प्रदीप श्योराण, मुकेश, रजनेश, सत्यप्रकाश, नरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें