तैराकी में दिखाए बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
चरखी दादरी।
गांव चिड़िया स्थित यूनिवर्सल मॉडल स्कूल के चार छात्रों ने दादरी खेल महाकुंभ की तैराकी प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें साहिल ने अंडर-14 आयुवर्ग की 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में द्वितीय और 50 मीटर बैक स्ट्रोक में भी तृतीय स्थान हासिल किया। अनुज ने 50 मीटर फ्री स्टाइल में प्रथम स्थान और 50 मीटर बैक स्ट्रोक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आशीष ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में तृतीय स्थान प्राप्त किया तो पंकज ने अंडर-19 आयुवर्ग की फ्री स्टाइल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों की इस उपलब्धि पर स्कूल प्राचार्य निशा श्योराण और स्कूल प्रबंधक महेंद्र सिंह ने छात्रों को सम्मानित किया।