अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
पुराना शहर गामडी क्षेत्र स्थित जैन समाधि स्थल परिसर में रविवार को आचार्य रघुनाथ मैमोरियल धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में धार्मिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। जैन समाज प्रवक्ता धीरज जैन ने बताया कि आयोजन का आरंभ एक घंटे के अखंड नवरात्र मंत्र जाप के साथ किया गया। कार्यक्रम के अंत में भंडारा ट्रस्ट कोषाध्यक्ष विजय सैनी के सहयोग से किया गया। इसमें क्षेत्र श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान धर्म चर्चा में जैन समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि वर्तमान समय में मानव अपनी दैनिक जीवन की जरूरतों को पूरा करने की आपाधापी में इतना खो गया है कि उसकी मानसिक शांति समाप्त होती जा रही है। मनुष्य को सर्वजीव कल्याण की भावना के साथ कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर सुरेंद्र मोहन जैन, सुभाष जैन, विपिन जैन, विजय सैनी, विपिन, नरेश सैनी, मुकेश जैन, मनोज जैन, हैप्पी जैन, दीपक जैन, साहिल जैन, रमेश जैन, नैना देवी, सुनील जैन, पूनम, राजरानी, सविता, मंजू, सुनीता, शांति देवी, सरोज, राधिका आदि श्रद्घालु उपस्थित थे।