झज्जर। आरोग्य अस्पताल माछरौली और आरके अस्पताल सिलानी गेट के सहयोग से डाॅक्टर ज्योति और डाॅक्टर रोहित ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें 62 रक्त एकत्रित हुआ। नर्सिंग अधिकारी कविता गुलिया ने बताया कि युवा और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह रक्त नागरिक अस्पताल में रखा जाएगा, जो जरूरतमंदों को मुफ्त में दिया जाएगा। इस मौके पर नागरिक अस्पताल ब्लड सेंटर टीम में डाॅ. रेखा, मंजु, कविता, मीनाक्षी, प्रीति लैब टेक्नीशियन अधिकारी और रेडक्रॉस से दीपक और तुलसा मौजूद रहे।